बिलासपुर: महिला जागृति समूह की टीम क्षेत्रों के जरूरतमंद महिलाओं , लड़कियों एवं अन्य लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के कार्यों में लगी हुई हैं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी वे लगातार कर रही है।
उक्त समूह के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है एवम निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने जैसे कार्य भी किये जा रहे है।
समूह के सदस्य द्वार सोमवार को बहतराई स्थित माता रानी वृद्धाश्रम की महिलाओं को राशन सामग्री, साड़ीयां, दवाईयां एवम दैनिक जरुरत की वस्तुएं वितरित की गई है। साथ ही वहाँ निवासरत महिलाओ के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनके दुःख दर्द को साझा भी समूह के सदस्य ने किया है, वहा निवासरत महिलाओ की समस्याओं को ध्यान से सुना एवं उसके जल्द निदान का भरोसा भी उन्हें दिलाया।
उक्त सेवा कार्य मे समूह की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना, डायरेक्टर सुनीता चावला, रूबी छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष डॉ. अलका यतीन्द्र यादव, प्रीति सक्सेना, एक्टिव सदस्य प्रीति ठक्कर, डॉ. रश्मि वर्मा, श्रीमती अक्षय सिन्हा सरिता साहू, श्रीमती उषा भांगे , भूमिका डोडेजा का विशेष सहयोग रहा, साथ ही टीम मानवता से प्रिंस वर्मा एवं अभिषेक ठाकुर ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।