
बिलासपुर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। हाल ही के कुछ दिनो में लूटपाट एवम चाकूबाजी की घटना एकाएक शहर में बाद गई है, जिसे लेकर शहर के आम नागरिक चिंतित है।

वही पुलिस प्रशासन अपराध रोकने अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है लेकिन कही न कही वे नाकाम साबित हो रही है।
शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर दिन दहाड़े लूट की एक वारदात शहर में घटित हुई है। तीन बदमाशों ने डाक विभाग की महिला कर्मचारी के घर में घुसकर नकली पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद भी हुआ है। लेकिन पुलिस लुटेरों को अभी तक नहीं ढूंढ पाई है।
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित भूमि विहार कॉलोनी में रहने वाली शालिनी देवांगन उम्र (24), जो डाक विभाग में कार्यरत हैं, अपने घर में थीं। उनका पति शुभम देवांगन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सास ऊपर के कमरे में आराम कर रही थीं। तभी करीब 2:30 बजे के आसपास तीन बदमाश शालिनी के घर में घुस आए और पिस्टल दिखाकर उन्हें डराया। बदमाशों ने शालिनी का मंगलसूत्र और अंगूठी लूट ली और तुरंत बाइक पर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद शालिनी ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
उक्त घटना।की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं घटना स्थल पहुंच कर घटना की निरीक्षण किए और शालिनी से बातचीत भी की।
पुलिस द्वारा कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर बाइक पर भागते हुए तीनों बदमाश नजर आए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
शहर में लगातार बढ़ते अपराध एवम इस तरह दिन दहाड़े हुई लूट की इस वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
