सीएमएचओ ने ली नेत्र सहायको की बैठक

बिलासपुर : जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम अंतर्गत जिले से समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों की मासिक बैठक गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अनिल श्रीवास्तव, (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर) द्वारा की गयी।
कार्यक्रम में डा अनिल श्रीवास्तव ( मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर) ने समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों को अधिक से अधिक मोतियांबिन्द के मरीजों का ऑपरेशन कराने एवं आमजनो को नेत्र दान हेतु प्रोत्साहित करने को कहा ।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दिनांक 25 अगस्त से सितम्बर 2022 तक नेत्र दान पखवाड़ा चलाया जाना निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु आदेशित किया गया ।
बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधा गढेवाल, सहायक नोडल अधिकारी विजय प्रकाश सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शेख नौसाद अहमद, डॉ0 सौरभ शर्मा, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं कार्यालयीन प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।