राजनीति
भाजपा महिला मोर्चा ने शराब बंदी को लेकर शराब भट्ठी के सामने किया प्रदर्शन

बिलासपुर (कोटा) : भाजपा महिला मोर्चा कोटा के कार्यकर्ताओ ने महिला मोर्चा के जिला महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान छत्तीसगढ़ के तहत शराबबंदी को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।
कोटा के दारू भट्टी के सामने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके द्वारा घोषणा पत्र में किए गए शराब बंदी के वादे को याद दिलाते हुए दारु भट्टी बंद करो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।
उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में कोटा मंडल महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं मंडल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे थे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।