
बिलासपुर : कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की अगुवाई में “भारत जोड़ो यात्रा” का करने औपचारिक सफर शुरू कर दिया है। यह यात्रा गुरुवार को 21 किमी दूरी तय करके वे कन्याकुमारी से नागरकोइल रिका- पहुंचे।
यह यात्रा कन्याकुमारी से गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई और ढाई घंटे में 13 किमी दूर सुचींद्रम पहुंच गई। दूसरे दौर में शाम को यात्रा ने करीब 8 किमी का सफर तय किया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला भी शामिल हुए।