Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के कोटा प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोड़दार स्वागत, इस दौरान 100 महिलाओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बिलासपुर (कोटा) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को अरुण साव के प्रथम कोटा आगमन पर महिला मोर्चा की महिलाओ ने जिला महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में जोडदार स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कोटा आगमन पर जगह – जगह, चौक – चौराहों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं ,आतिशबाजी व गाजे बाजे के साथ जोडदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सरकार पर तीखे जुबानी हमले भी किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रोड शो करते हुए पूरे कोटा में भ्रमण किए जहा जगह- जगह उनका फूल मालाओं व आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया गया।


भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में 100 महिलाओ ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति पर अपनी आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,कोटा विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग ,महराज सिंह नायक,मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, बेलगहना ,दुर्गेश साहू मण्डल उपाध्यक्ष
शुलेश पांडे, महामंत्री करगी मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, मनमोहन पांडे, संजय साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष निखिल केशरवानी, रामलाल साहू प्रभारी,मोहन मण्डल प्रतिनिधि प्रदेश कार्यसमिति लव-कुश कश्यप, दुर्गा यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद बंजारे, तिरिथ यादव रतनपुर मंडल अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष मनोहर राज , सुमंत जयसवाल, उपाध्यक्ष,जीवन मिश्रा, अजय अग्रवाल, अमृता कौशिक, टीकाराम जिला मंत्री, चित्रकांत लहरे जिला मंत्री,राम कुशल साहू महामंत्री
राम कुमार साहू मंत्री, पीला राम मंत्री, लखन पैकरा,
राजू सिंग, जगदीश नायक, महेंद्र साहू, विनोद बंजारे
निलेश भर्गो युवा मोर्चा अध्यक्ष सरोज पोर्ते अनुसूचित जनजाति,गायत्री साहू जिला महामंत्री बिलासपुर आदि उपस्थित रहे।