Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

‘ सदभाव पत्रकार संघ’ ने संयुक्त संचालक डा. प्रमोद महाजन एवम सीएमएचओ डा .अनिल श्रीवास्तव का किया सम्मान • पत्रकार एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जाय बेहतर स्वास्थ्य सुविधा :आर.डी गुप्ता

बिलासपुर :सदभाव पत्रकार संघ” ने स्वागत सम्मान की अगली कड़ी मे सोमवार को नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव और संयुक्त संचालक प्रमोद महाजन का सम्मान किया।

कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लोगों की जान बचाने से लेकर घर घर जाकर वैक्सीनेशन करने और गंभीर परिस्थिति में भी लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एक-एक कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इस महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक का स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता ने सीएमएचओ से पत्रकार और उनके परिवार जनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव ने यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को लेकर सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी,प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन सचिव ललित गोपाल, आमिर खान, जिले के पदाधिकारी अनीश गंधर्व, राकेश साहू ,भुवनेश्वर यादव समेत अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सदभाव पत्रकार संघ द्वारा जिले और राज्य की महान विभूतियों के स्वागत और सम्मान का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।