Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग ने साइकल रैली निकालकर मनाया “आयुष्मान पखवाडा” आम लोगो को बताएं आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे

बिलासपुर : डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के अवसर पर आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमान शैलेश पांडे जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ अनिल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।

जिसमें सभी स्कूली बच्चे साइकिल रैली के माध्यम से सरकंडा पुल से देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक होते हुए योजना का प्रचार प्रसार किया एवं लोगों के बीच में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निवेदन किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर बीमार व्यक्ति को योजना का लाभ मिल पाए।

“सभी स्वस्थ रहो निरोग हो”…. इसी नारा के साथ आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना ,मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया गया।

योजना अंतर्गत तृतीय चरण में जिला अस्पताल सिम्स एवं विकासखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गांधी चौक समस्त चॉइस सेंटर में 15 अक्टूबर तक निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का आयोजन किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर संबंधित स्थानों पर उपस्थित होकर कार्ड बनवा कर योजना का लाभ लेवे । योजनांतर्गत सभी सदस्यों का पृथक पृथक कार्ड बनाया जाएगा।

उक्त साइकल रैली के आयोजन को सफल बनाने में ताहिर मोहम्मद शेख , प्रवीण शर्मा , गिरीश चंद दुबे , हार्दिक सेलारका कियोस्क के समस्त ऑपरेटर, शासकीय राम दुलारे दुबे स्कूल के शिक्षक , प्रोफेसर मनोज सिन्हा समन्वयक एनएसएस , प्रताप पांडे एनएसएस, भूपेश चंद्राकर एनएसएस, वरुण लहरें, शंकर यादव सीवी रमन कॉलेज ,आशीष शर्मा , विक्रम दीवान , अशोक नागपुरी, महेंद्र सिंह एनसीसी सी बसंत प्रताप सिंह, सुशील डेहरिया रमेश कुमार दुबे , भरत सूर्या आदि का विशेष सहयोग रहा।