Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने ली अंधत्व निवारण कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक, कहा – बिलासपुर जिले को अंधत्व रोग मुक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे।

बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में डॉ अनिल श्रीवास्तव (मुख्य स्वास्थ्य एवम चिकित्सा अधिकारी) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम अधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सीएमएचओ डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि जिले को अंधत्व रोग से मुक्त कराने का सभी दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करे एवम दी गई दिशा निर्देशों का सही तरह पालन करे अपने अपने क्षेत्रों में अधिकारी कर्मचारी भ्रमण कर कैटरेक्ट से पीड़ित रोगियों की पहचान कर दिसंबर तक बिलासपुर जिले को अंधत्व रोग मुक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे।

उक्त बैठक में डॉ मनीष श्रीवास्तव (जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी) अंधत्व निवारण के नोडल अधिकारी डॉक्टर शुभा गढ़वाल ,सहायक नोडल अधिकारी विजय प्रताप सिंह ,कार्यालय प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा एवं मीडिया प्रभारी श्री नौशाद अहमद आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।