
बिलासपुर : आगामी 11 नवंबर को न्यायधानी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, द्वारा भूपेश सरकार की वादा खिलाफी व बिलासपुर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमे महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित जिले एवम प्रदेश भर की महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध हुंकार भरेंगे।

इस प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा की महिलाओं के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारिया चल रही है। इसके लिए जिले के सभी विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है जो अपने अपने विधानसभा में जाकर महिला मोचा की कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर रही है ।
इसी क्रम में रविवार को बिलासपुर जिले की महिला मोर्चा महामंत्री एवम बेलतरा विधानसभा की प्रभारी गायत्री साहू द्वारा बेलतरा विधानसभा के मध्य मंडल बहतराई में बैठक ली गई। जिसमे 11 नवंबर को न्यायधानी में होने वाली हुंकार रैली के संबंध में जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा गया।
बैठक में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता मरकाम, उपाध्यक्ष नंदनी यादव, पार्षद अहिल्या राकेश वर्मा, राधिका शर्मा, दीपा गंधर्व, लाल कुंवर, उमा कृष्णा, रवीना मरकाम, शांता देवी, रेखा साहू, रत्ना साहू, श्याम कली, दोरपाती, सुक्तिता ,रेखा गोंड, सुरजा अंबरिका, लक्ष्मी साहू बाजारहीन यादव, अंजु यादव,कुमारी साहू , सुलेखा कश्यप आदि उपस्थित रही।