अरपा प्राधिकरण एवम बोर्ड के सदस्यो की नियुक्ति में अटल का दबदबा दिखा, जिले से 10 कांग्रेसियो को मिला स्थान, जिसमे अधिकांश अटल समर्थक

बिलासपुर : मुख्यमंत्री ने लगभग 4 वर्ष बीत जाने के बाद आज अरपा विकास प्राधिकरण एवम बचे हुए निगम,बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा शनिवार को की। इस नियुक्ति में जिले के 10 सदस्य को जगह मिली है जिनमे अधिकार अटल श्रीवास्तव के समर्थक माने जाते है।
जिममें अरपा विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर के श्री अभय नारायण राय, एवम सदस्य पद पर श्री महेश दुबे, श्री नरेन्द्र बोलर और श्रीमती आशा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है, वही सीपत क्षेत्र के चित्रकांत श्रीवास को केश शिल्प बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है, सिंधी अकादमी बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर जिले के श्री नानक रेलवानी को बनाया गया है ये सभी अटल श्रीवास्तव के बेहद करीबी एवम कट्टर समर्थक माने जाते है।
इस तरह एक बार पुनः अटल श्रीवास्तव का जादू चला और वे अपने समर्थकों को निगम मंडलों में जगह दिलवाने में कामयाब रहे।
इसके साथ ही जिसे से रजक बोर्ड के सदस्य पद पर लक्ष्मीकांत निर्णाजक, औषधि पादप बोर्ड के सदस्य शुक्ला प्रसाद धुर्वे, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के सदस्य बीआर सिंगरौल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के सदस्य शीतल दास महंत, मदरसा बोर्ड के सदस्य मुकीम अंसारी को बनाया गया है।