
बिलासपुर : इस वर्ष प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया वोटिंग के माध्यम से की गई जिसमे रायपुर के आकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी बिलासपुर के आशीष अवस्थी को हराकर प्रदेश अध्यक्ष बने ।
रविवार को आकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात अपनी नियुक्ति पत्र लेकर दिल्ली से रायपुर पहुंचे, रायपुर पहुंचे पर प्रदेश भर के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका जोडदार आतिशबाजी व डोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।आकाश शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी थी।
बिलासपुर के भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आकाश शर्मा की नियुक्ति पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

निखिल सोनी ( जिलाध्यक्ष : युवक कांग्रेस मीडिया विभाग)
यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष निखिल सोनी ने आकाश शर्मा की नियुक्ति पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एनएसयूआई ने प्रदेश में बहुत अच्छा काम किया है अब उनके नेतृव में यूथ कांग्रेस भी अच्छा कार्य करेगी और संगठन पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगा ।