Loading ...
बिलासपुरराजनीति

प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात आशीष अवस्थी ने सर्वप्रथम राहुल गांधी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया

बिलासपुर : दिल्ली मे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारु ने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष अवस्थी को दिल्ली बुलाया । वहाँ तीनो उम्मीदवारों के साक्षत्कार के बाद आशीष अवस्थी को छःग प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के पश्चात सर्वप्रथम आशीष अवस्थी ने तेलंगाना पहुँचकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। जहा राहुल गांधी ने उन्हें बधाई देते संगठन को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहने की सलाह दी ,साथ ही सरकार की जन घोषणा पत्र के बारे में उनसे चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली।

इधर छत्तीसगढ़ के युवाओं में आशीष अवस्थी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अत्यंत हर्ष व्याप्त है , युवा अपने नेता के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनकी जोड़दार स्वागत की तैयारी में जुटे हुए है।