
बिलासपुर (कोटा) : आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित होनी वाली “महतारी हुंकार रैली” को लेकर आज कोटा विधान सभा के करगी, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, रतनपुर एवम बेलगहना की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवम भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक कोटा में रखी गई थी।
उक्त बैठ में 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाली महातरी हुंकार रैली को सफल बनाने कोटा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को शामिल होने की बात कही गई ,एवम पदाधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी ज्वाबदारियां भी सौपी गई ।

बैठके में भाजपा जिले के महामंत्री श्री मोहित जायसवाल ,कोटा के विधान सभा प्रभारी पवन गर्ग, जनपद अध्यक्ष मनोहर राज सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम ,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू, मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह नायक ,तिरिथ यादव, दयाशंकर तिवारी, राजेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू जी ,प्रभारी डॉक्टर सुनील जायसवाल, सुमंत जायसवाल , जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, जीवन मिश्रा, सुलेश पांडे समस्त महिला मोर्चा की बहनें महतारी हुंकार रैली के करगी की प्रभारी श्रीमती विभा गौरहा, रतनपुर की प्रभारी रूपाली गुप्ता, कोटा की प्रभारी मंगला पांडे ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बहनें महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य गण पार्षद गण उपस्थित रहे ।