Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस शासन में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट,अपहरण एवम नशे के कारोबार के विरुद्ध कोटा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर (कोटा): भूपेश सरकार के विरोध में आज कोटा विधानसभा की महिला मोर्चां की कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने भूपेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया एवम एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है प्रदेश की बहन बेटियों का जीना मुश्किल हो गया है, जर्जर होती कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. यहां तक कि शराब, मादक पदार्थो की होम डिलीवरी, मानव तस्करी आदि के कारण प्रदेश में मातृशक्ति अब कही भी सुरक्षित नहीं है।

पिछले लगभग चार वर्ष के कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में 5 हजार से अधिक दुष्कर्म, 2 हजार से अधिक यौन उत्पीड़न हजार से अधिक लूट के मामले प्रदेश को शर्मसार किया है. ये वे मामले है जिन्हे दर्ज किये गये है, इससे अनेक गुना अधिक मामले है जो दर्ज भी नहीं किया गया है। आजजा की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में छतीसगढ़ समूचे देश में दूसरे स्थान पर है। शराब की होम डिलीवरी के कारण अपराधों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 25 हजार से अधिक आदिवासी बच्चे ईलाज एवं पोषण के अभाव में दिवगंत हुए है. भातृ और शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 10 लाख से अधिक घर को राजनीतिक दुराग्रह के कारण कांग्रेस ने बनने नही दे कर लाखों परिवारो को बेघर किया है।

ऐसे में प्रदेश में स्थिति बड़ी ही विषम है, महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुशुईया उईके जी एक स्त्री होने के नाते हम छतीसगढ़ की स्त्रियों के दुख दर्द को अधिक संवेदना के साथ समझती और महसूस करेंगी। इसी विश्वास के साथ आज हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल महोदया के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपी है।