Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीज से प्लास्टर बांधने के एवज में पैसा लेने वाले डॉक्टर एवम वॉर्ड ब्वॉय पर सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव का चला डंडा

बिलासपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में डॉक्टर एवं वार्ड बॉय के द्वारा महिला मरीज से प्लास्टर लगाने के बदले पैसे वसूली करने के संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी साथ ही कुछ समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित भी हुआ था जिसे सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव के द्वारा अपने संज्ञान में लिया गया है, एवम उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए 03 सदस्यी जांच टीम का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया गया था।

जांच टीम के समक्ष डॉक्टर अनिल कुमार चिकित्सा अधिकारी एवं वार्ड बॉय श्याम रतन पांडे को उपस्थित कराया गया था, दोनो ने 03 सदस्यी जांच टीम के समक्ष बयान में प्रथम दृष्टया उनके द्वारा पैसा लेना कुबूल किया गया है ।

जांच टीम के रिपोर्ट के अनुसार तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव ने निर्णय लेते हुए डॉक्टर अनिल कुमार को बिलासपुर मुख्यालय में कार्य करने का निर्देश दिया है वही वार्ड बॉय श्री श्याम रतन पांडे को निलंबित कर रतनपुर मुख्यालय बनाया गया है।