Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कल 19 नवंबर को

बिलासपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर के द्वारा 19 नवम्बर को एक विशाल निः शुल्क मधुमेह जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 10 से 02 बजे तक आईएमए हॉल सीएमडी चौक में रखा गया है।

इस निशुल्क शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिवर की fibroscan machin द्वारा जाँच,आँखो के रेटिना की Fundus फ़ोटोग्राफ़ी जाँच, पेरीफ़ेरल नर्व सेन्सिटिविटी टेस्ट एवम आहार परामर्श आदि की निः शुल्क जांच सुविधा रहेगी।

इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आईएमए बिलासपुर के अध्यक्ष- डॉक्टर संदीप तिवारी एवम सचिव- डॉक्टर अनुज कुमार ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि शिविर में अधिक से अधिक लोग आए और इस निशुल्क शिविर का लाभ ले।