
बिलासपुर : भिलाई की एक युवती का शहर में मर्डर हो गया है जिसकी लाश कार के पिछली डिक्की में छुपा कर रखी गई है सिविल लाइन पुलिस की तफ्तीश अभी जारी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में एक कार की पिछली सीट में एक युवती की लाश मिली है, लाश की हालत देखकर बताया जा रहा है कि यह दो दिन पुरानी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह लाश भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह की है जो दयालबंद के सिटी फार्मेसी में काम करती थी जिसका किसी ने मर्डर कर दिया है और मर्डर के बाद लाश को ऑफिस में ही छुपाकर रखा था। जब शव से बदबू आने लगी तो युवक ने उसे अपने सेंट्रो कार में भर कर कस्तूरबा नगर अपने घर ले आया।
लेकिन यहां कार के अंदर से बदबू आने लगी तो किसी ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार की डिक्की खुलवाकर शव को बरामद कर लिया है और आरोपी युवक आशीष साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।