Loading ...
शिवरीनारायण

डॉ.बघेल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त इलाज एवम दवाइयों का लाभ, स्व. डॉ.बी पी बघेल की सामाजिक सेवा को उनके डॉ.पुत्र एवम पुत्री द्वारा क्षेत्र के लोगो की सेवा कर बढ़ाया जा रहा है आगे

जांजगीर- चाम्पा : महंगाई के इस दौर में मध्यम वर्ग पैसे के अभाव में अपना इलाज भी ठीक से नही करा पा रहे है।

आधुनिक जीवन शैली की वजह से आज अधिकतर लोग हाइपर टेंशन, बीपी, शुगर आदि बीमारी से जूझ रहे है। वही बीमारियों का इलाज इतना महंगा हो गया है की कुछ लोग पैसे के अभाव में पूरी तरह से अपना इलाज भी नही करा पा रहे है। आम लोगो की इन्ही समस्याओं को देखते हुए मानवतावश डा बघेल हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहा आम लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ दवाईयां भी मुफ्त में वितरित किया गया।

डॉ.बीपी बघेल द्वारा संचालित इस हॉस्पिटल का मूल उद्देश्यों ही यही है कि अस्पताल आने वाले हर मरीज का इलाज हर हाल में होना चाहिए फिर चाहे उनके पास पैसा हो या न हो।

चूँकि डा बघेल आज इस दुनिया में भले ही नही रहे लेकिन उन्होंने अपनी सेवा से इस क्षेत्र के लोगो का दिल जीता है उनकी सेवाभाव को आज भी इस क्षेत्र के लोग याद करते है, अपने पिता की इसी सेवा भाव को आज उनके बेटा और बेटी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

चुकी आज उनके पुत्र व पुत्री भी डॉक्टर बन चुके है इसलिए वे दोनो पिता की सेवा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अपने ही क्षेत्रों में रहकर गांव वालो की सेवा करना चुना है और लगातार इस क्षेत्र की सेवा में लगे हुए है इसी कड़ी में वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को स्वास्थ्य लाभ देने का कोशिश किया है।

इस शिविर के दौरान बघेल हॉस्पिटल के डॉ प्रिंस जॉय, डॉ येशा ग्रेस,डॉ.देवेश वर्मा,डॉ.संजय प्रकाश, डॉ. नवीन सिंह, डॉ रामगोपाल धृतलहरे और डॉ चांदनी चंद्राकर वर्मा आदि मौजूद रही जिन्होंने अपनी निःशुल्क सेवा प्रदान की।