
बिलासपुर : आगामी क्रिसमस एवम नए साल की जश्न की सुरक्षा को ले कर बिलासपुर पुलिस का अमला देर रात सड़को पर निकल कर वाहनों की सघन जांच की एवम संदिग्ध लोगो से पूछताछ की।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा एवं उप महा निरीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश पर शहर के आठ अलग- अलग स्थानों गांधी चौक, राजेन्द्रनगर चौक, एमीगोस बार के पास, गुरुनानक चौक, सीपत चौक तक आने जाने वाले वाहनों की जांच एवम संदिग्ध लोगो से पूछताछ की गई।

इस दौरान पुलिस द्वारा महामाया चौक, मंगला चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहा में वाहन चेकिंग पाईट लगाकर वाहनो की चेकिंग की गई जिसमे 59 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही एवं 08 शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। जिसका संमन शुल्क 25900 रुपये जमा कराया गया।

वाहन चेकिंग अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, डीएसपी यातायात श्री संजय साहू एवं समस्त थाना प्रभारीगण अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहें ।