Loading ...
बिलासपुरराजनीति

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का राजधानी में हुआ आगमन ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे अहम बैठक

रायपुर/ बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का रविवार को रायपुर आगमन हुआ ।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा रायपुर के राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली जाएगी।

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्षों सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल रहेंगे।

उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,महिला एवम बाल विकास मंत्री अनिता भेड़िया,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, चंद्रशेखर शुक्ला, आलोक सिंह, विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्याओं में कांग्रेस नेताओ ने उनका विमानतल पर स्वागत किया।