Loading ...
बिलासपुरराजनीति

“हाथ से हाथ जोड़ो,भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर बेलतरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशो पर पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस “हाथ से हाथ जोड़ो, भारजोड़ो यात्रा” निकालने जा रही है जिसके माध्यम से कांग्रेस हर बूथों में जाकर उनकी समस्याओं को जानेगा समझेगा और उसका निदान करने का भरसक प्रयास करेगा । इन्ही बातो को लेकर बेलतरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। इस बैठक में तमाम विषय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आपस में चर्चा की।

इस बैठक में प्रमुख रूप से बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगराराम, छाया विधायक राजेंद्र साहू, भुनेश्वर यादव,अंकित गौराहा,एमआईसी मेंबर मनीष गढ़ेवाल,लक्ष्मी, नीरज सोनी, दिनेश, श्याम पटेल, संध्या तिवारी, मदन पांडेय, प्रवेश, राजू साहू, प्रदीप, टीकम, भूपेन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगराराम ने ” हांथ से हाथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान” को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया एवम कार्यकर्ताओ की राय ली ।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय शुक्ला ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केे अगुवाई माननीय श्री राहुल गांधी की पदयात्रा सेे प्रेरित हो कर की जा रही है इस अभियान को पूरे प्रदेश में सफल बनाने हेतु पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटे हुए है।।