
बिलासपुर : डॉ अनिल श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दर्रीघाट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में औचक निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव द्वारा ओपीडी, आईपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया गया। साथ ही समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई व उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए उन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण में संस्थागत प्रसव कम पाए जाने पर स्टाफ नर्स एवं चिकित्सकों को फटकार लगाई गई साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए।