
बिलासपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल श्रीवास्तव के द्वारा शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लूथरा शरीफ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिसमें दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेक्टर की साप्ताहिक बैठक में उपस्थित लोगों को वी.एच.एन.डी ,राष्ट्रीय टीकाकरण एवं गर्भवती , शिशु माताओं के नियमित जांच कराने का निर्देश दिये गए।

साथ ही सीएमएचओ डॉ श्रीवास्तव के द्वारा 15 से 49 वर्ष के माताएं एवं बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण रक्ताल्पता की जांच कुपोषित लोगों की सूची 1 सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए।
इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई है एवं हिदायत दिया गया है कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।