Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रमिल शर्मा पर जानलेवा हमला, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : अतिक्रमण हटा रहे नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर मंगलवार को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमे अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा बाल बाल बचे।दरअसल निगम की टीम द्वारा मंगलवार को साइंस कॉलेज के सामने अतिक्रमण हटाया जा रहा था इसी दौरान गोल्डी नामक युवक ने निगम दस्ता प्रभारी प्रामिल शर्मा पर पीछे से हमला करते हुए तार से उसके गले को फसा कर मारने की कोशिश की शुक्र रहा कि समय रहते उनकी टीम ने देख कर आरोपी को पकड़ लिया नही तो उनकी जान जा सकती थी।

घटना की तत्काल सूचना सरकंडा थाने को दी गई जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में ले लिया गया है, निगम की टीम की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया है।

पुलिस द्वारा अप क्रमांक 69/ 2023 धारा 186 332 353 34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर आरोपी 1.गोल्डी गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता। उम्र 25 साल 2. भावेश गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता 22 साल पता बहतराई चौक चिंगराजपारा अटल आवास को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।