Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

आईएमए के डॉ. विनोद तिवारी प्रेसिडेंट और डॉ. अविजित रायजादा रीजनल चेयरमैन बनाए गए

बिलासपुर : संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवम अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद तिवारी को आईएमए छत्तीसगढ़ का प्रेसिडेंट चुना गया है।

वही साई बाबा हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवम पूर्व आईएमए प्रेसिडेंट डॉक्टर अविजित रायजादा को छत्तीसगढ़ आईएमए का जोनल चेयरमैन बनाया गया है।

कोरोना महामारी के दौरान दोनो ही चिकित्सको द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया था, चिकित्सा सेवा क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्यों में भी ये अपनी निस्वार्थ सेवाए देते रहे है।

डॉ. रायजादा ने कहा है कि आईएमए ने उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है, जिस जवाबदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवम लगन के साथ निभाते हुए उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करें। प्रदेश के मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपनी ओर से हर प्रयास करेंगे।