
बिलासपुर : पीडिता को जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
01 फरवरी को पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से. ), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई।
जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
आरोपी का नाम –
कलेश्वर बर्मन पिता जितेन्द्र बर्मन उम्र 33 साल साकिन सनकपाट थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छ.ग. हा.मु. बसंत वाटिका सूर्या विहार बहतराई थाना,सरकंडा,बिलासपुर।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि. एम. डी. अनंत, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर प्र. आर. विनोद यादव प्रमोद सिंह आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।