
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ सह प्रभारी प्रियंका सारसर जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा बिलासपुर के नेहरू चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन कर और केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला दहन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।
इस अवसर पर प्रियंका सारसर ने कहा कि – केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में युवाओं तथा महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं दिया, युवाओं को लॉलीपॉप थमाया ।

बिलासपुर में केंद्र सरकार के बजट का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला दहन करते हुए कहा है कि गरीबों के लिए युवाओं के लिए तथा महिलाओं शिक्षा, स्वास्थ्य , गरीब ,किसानों, मजदूरों के लिए मोदी सरकार के बजट में कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार ने युवाओं को लाली पाप और झुनझुना थमा दिया है ।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रियंका सारसर ने पुतला दहन के दौरान युवाओं को लॉलीपॉप भी बांटा। प्रियंका सारसर के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम के साथ सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवाओ ने कहा है कि केंद्र सरकार के बजट में देश के युवाओं के लिए रोजगार का प्रावधान भी नहीं है। महिलाओं के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं है। शिक्षा स्वास्थ्य गरीब किसान मजदूरों के लिए बजट में कोई चर्चा नहीं की गई है। पूरे देश में आर्थिक मंदी के दौर है । बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उसे देश के हालात सुधरेंगे नहीं और देश के हालात बिगड़ रहे हैं। इसी वजह से युवा कांग्रेस ने बिलासपुर की आवाज दिल्ली तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का पुतला दहन किया है।
प्रदर्शन एवम पुतला दहन के पश्चात युवाओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है।
इस अवसर में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ,संभाग प्रभारी मुजस्सम नजर, महामंत्री भावेन्द्र गंगोत्री ,जिला प्रभारी जसमीत सोनू शर्मा, महामंत्री नीरज गोरे , खुशबू वैष्णव ,प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र साहू,रामेश्वर पुरी गोस्वामी ,जिला सह प्रभारी अर्जुन सिंह, विधानसभा प्रभारी आकाश मजूमदार, ऋषि कश्यप, गोपाल दुबे, बिलासपुर शहर प्रभारी लक्ष्मीकांत कवर, जिला अध्यक्ष शहर शेरू असलम, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण नितेश सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशिक जावेद ,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ,कोटा अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।