
बिलासपुर : बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा ‘ निजात’ अभियान चलाकर जिले में नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत तारबहर थाना प्रभारी मनोज नायक द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए आरोपी सुनील कृपलानी पिता रमेश उम्र 26 वर्ष निवासी तोरवा में गोवर्धन पान दुकान व्यापार विहार थाना तारबाहर पान दुकान की आड़ में नशे का सामान बेच रहा था जिस पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

•जप्ति –
260 tobacco smoking flover
15 हुक्का सेट
130 हुक्का पॉट बेस
40 चिलम
सिल्वर पेपर, चिमटी, हुक्का पाइप
अनुमानित कीमती 2,00,000/- रुपए