
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार प्रसार समिति की बैठक शुक्रवार को राजधानी रायपुर के राजीव भवन में हुई।

आगामी 25,24,26 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी, रायपुर में होना तय हुआ है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी बड़े पदाधिकारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
इस अधिवेशन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को राजधानी के कांग्रेस भवन में प्रचार प्रसार समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंत्री प्रेम सहाय के नेतृत्व में रखी गई थी जिसमे रवि घोष, विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, विकास उपाध्याय, देवेंद्र यादव, द्वारकाधीश यादव, आलोक सिंग, विनय शुक्ला एवम समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।