Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा के दबंग युवा नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय गोस्वामी को युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया

बिलासपुर : भाजपा युवा मोर्चा के दबंग युवा नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय गोस्वामी को युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की अनुशंसा पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शहर के युवा दबंग नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय गोस्वामी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

धनंजय पिछले कई वर्षो से संगठन में काफी सक्रिय है एवं नारी शक्ति टीम के सयोजक के रूप में वे महिलाओ के खिलाफ हो रहे घरेलू हिंसा से उन्हे न्याय दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे है।

उनकी इस नियुक्ति से युवाओं में हर्ष है, उनकी इस नियुक्ति का निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को फायदा मिलेगा।