
बिलासपुर : जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध “निजात” अभियान को लेकर पूरे जिले भर में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर नशे को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह द्वारा इसी कड़ी में आज नशे के विरुद्ध अभियान निजात के तहत थाना क्षेत्र के सभी ऑटो पार्ट्स विक्रेता एवं पंक्चर शॉप वालो को बुलवा कर मीटिंग ली गई।
सभी को इस अभियान के मंशा से अवगत कराते हुए बॉन्फिक्स तथा अन्य सॉल्यूशन को नशे के विकल्प के रूप बच्चों या अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध नहीं कराने की सख्त हिदायत दिया गया साथ ही इस तरह के केमिकल के स्टोरेज के लिए स्टॉक मेंटेन करने को भी हिदायत दिया गया।