•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 8वें दिन खेले गए तीन मैच •पहला मैच ईगल इलेवन तखतपुर और स्वयं इलेवन बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें स्वयं इलेवन की टीम 6 विकेट से विजयी रही •दूसरा मैच केजीएफ इलेवन और मैड स्टार जलसों के मध्य खेला गया। केजीएफ ने यह मैच 137 रनों से जीता

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है.,आयोजन के आठवें दिन दो मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच ईगल इलेवन तखतपुर और स्वयं इलेवन के बीच खेला गया ईगल इलेवन की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल इलेवन तखतपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 91 रन बनाकर आल आउट हो गई। इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज अमन और प्रशांत ने सर्वाधिक 18 एवं 15 रन बनाएं।

स्वयं इलेवन की ओर से गेंदबाज अंकित, दिनेश, और मयंक ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।दूसरी पारी में 92 रनों का पीछा करने उतरी स्वयं इलेवन की टीम ने 10वें ओवर में 6 विकेट खोकर ही 93 रन बनाकर मैच जीत लिया।इनकी ओर से आरव और पोलार्ड ने क्रमशः 24 और 23 रन बनाएं।ईगल इलेवन की ओर से गेंदबाज कपिल और सूरज ने 2-2 विकेट अर्जित किए। स्वयं इलेवन के गेंदबाज दिनेश को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय,पूर्व सांसद लखन लाल साहू एवं प्रकाश ग्वालनी रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।
दूसरा मैच के जी एफ इलेवन और मैड स्टार जलसो के बीच खेला गया। के जी एफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी के जी एफ की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज हैदर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 67 रन बनाएं। मैड स्टार जलसो के गेंदबाज अजय ने 2 विकेट प्राप्त किए। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैड स्टार जलसो की टीम ने 7 ओवर में मात्र 21 रन बनाकर ही आल आउट हो गई।इस प्रकार के जी एफ ने यह मैच 137 रनों से जीत लिया। मैड स्टार जलसो की ओर से बल्लेबाज तेज कुमार ने सर्वाधिक 150रन बनाएं।के जी एफ के गेंदबाज यश ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट प्राप्त किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा, डीजीएम एस.ए.सी.आर तनमय माहेश्वरी,और निरंजन नियोगी रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।