Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर में महिला नसबंदी सुविधा प्रारम्भ हुआ

बिलासपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर में महिला नसबंदी सुविधा प्रारम्भ हुआ। आज ग्राम निगारचंद की 02 महिलाओं का सफल नसबंदी आपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर के चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा किया गया।

पिछले दिनों तखतपुर क्षेत्र की विधायक डॉ रश्मि आशीष सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओटी का उद्घाटन किया गया था। ओटी का कल्चर टेस्ट सिम्स बिलासपुर से कराया गया। जिसका कल्चर रिर्पोट 23 फरवरी को निगेटिव प्राप्त होने पर आज दिनांक 27.02.2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ राजकिरण शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. उमेश साहू निश्चेतना विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती के. एन. मसीह, श्रीमती ललिता सिंह, श्रीमती कल्पना की टीम ने सफल एल.टी.टी.(महिला नसबंदी) आपरेशन किया।

टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ अनिल श्रीवास्तव, (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), नौसाद अहमद (सूचना शिक्षा संचार अधिकारी) आपरेशन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर में मौजूद रहे।

आज से तखतपुर क्षेत्र में सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी (एल.टी.टी.) की सुविधा प्रारम्भ हो गई है। इससे अब तखतपुर क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी हेतु बिलासपुर नही आना पडेगा।

सीएमएचओ ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हसंराज को प्रसव सुविधा तखतपुर क्षेत्र में प्रारम्भ होने की जानकारी समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ एवं मितानिनों को देने के निर्देश दिये। ताकि आने वाले दिनों में तखतपुर में लगातार सफल रूप से ओटी का संचालन हो सके। आने वाले समय में तखतपुर में अन्य सर्जरी कार्य भी प्रारम्भ किये जायेगें। बहुत ही शीघ्र रतनपुर में सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी सुविधा प्रारम्भ हो जावेगी।