Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 11वें दिन खेले गए तीन मैच •पहला मैच के जी एफ इलेवन और नेचर इलेवन पेंड्रा रोड के बीच खेला गया जिसमें केजीएफ इलेवन की टीम 89 रनों से विजयी रही •दूसरा मुकाबला सद्भावना मैच के रूप में नगर निगम इलेवन और ठेकेदार इलेवन के बीच खेला गया जिसमें ठेकदार इलेवन की टीम 27 रनों से विजयी रही •तीसरा मैच आयांश इलेवन और बालाजी इलेवन भिलाई मध्य खेला गया। बालाजी इलेवन ने यह मैच 21 रनों से जीता

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है, आयोजन के 10वें दिन तीन मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच के जी एफ इलेवन और नेचर इलेवन पेंड्रारोड के बीच खेला गया।के जी एफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएफ की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 7 विकेट खोकर 124 रन बनाएं।इनकी ओर से बल्लेबाज बबलू ने अच्छी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 46 रन बनाएं। नेचर इलेवन की ओर से गेंदबाज सोमेन और अमर ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।दूसरी पारी में 125 रनों का पीछा करने उतरी नेचर इलेवन की टीम 7 ओवर में 35 रन बनाकर ढेर हो गई।

इनकी ओर से बल्लेबाज सुभाष ने सर्वाधिक 15 रन बनाएं। केजीएफ इलेवन की ओर से गेंदबाज बबलू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। इस प्रकार केजीएफ इलेवन ने यह मैच 89 रनों से जीत लिया। केजीएफ इलेवन के खिलाड़ी बबलू को उनकी 46 रनों की शानदार पारी और 4 विकेट हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि सहायक ड्रग कंट्रोलर रविंद्र गेंदले रहे एवं अध्यक्षता ड्रग इंस्पेक्टर अश्वनी भूरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मेडिकल संघ के हरजीत सलूजा,सचिदानंद तीर्थानी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण,विशाल गोयल, भगत शर्मा, विजय ठाकुर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

दूसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में नगर निगम इलेवन और ठेकेदार इलेवन के बीच खेला गया।ठेकेदार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ठेकेदार इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 1 विकेट खोकर 142 रन बनाए।इनकी ओर से बल्लेबाज परिहार और देव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 56 एवं 50 रन बनाएं। नगर निगम इलेवन के गेंदबाज आदर्श ने 1 विकेट प्राप्त किए। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी।इस प्रकार ठेकेदार इलेवन ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया। नगर निगम इलेवन की ओर से बल्लेबाज संदीप ने सर्वाधिक 30 रन बनाएं।

नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त कुणाल दुदावत 20 रन बनाकर नाबाद रहे। ठेकेदार इलेवन के गेंदबाज रिंकू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए।

इस मैच के मुख्य अतिथि बिलासपुर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत,प्रशिक्षु आईएएस वासु जैन,प्रशिक्षु आईपीएस संदीप पटेल रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।

तीसरा मैच आयांश इलेवन और बालाजी इलेवन भिलाई के बीच खेला गया। आयांश इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालाजी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 8 विकेट खोकर 109 रन बनाएं।इनकी ओर से बल्लेबाज वैभव ने आतिशी पारी खेलते हुए 8 गेंदों में 29 रन बनाएं। आयाँश इलेवन की ओर से गेंदबाज लक्की ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए।दूसरी पारी में 110 रनों का पीछा करने उतरी आयांश इलेवन की टीम 10वें ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज सनी ने सर्वाधिक 24 रन बनाएं। बालाजी इलेवन की ओर से गेंदबाज तुषार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में मात्र 6 रन देकर 6 विकेट अर्जित किए। इस प्रकार बालाजी इलेवन भिलाई ने यह मैच 21 रनों से जीत लिया। बालाजी इलेवन के गेंदबाज तुषार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में मुख्य अतिथि सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता पी.वी.एस.राजकुमार अधीक्षण अभियंता बी.पी.जायसवाल एव अध्यक्षता डॉ एस. जेड. अहमद व डॉ सुधांशु भट्ट जी ने की तथा सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 11वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 4 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।