
बिलासपुर : आगामी त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक सिविल लाइन थाने में सीएसपी संदीप कुमार पटेल की उपस्थिति में रखी गई।
इस बैठक में नगर निगम महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन स्वर्ण शुक्ला,सीएसपी संदीप कुमार पटेल,थाना प्रभारी परिवेश तिवारी एवम क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों एवम नागरिकों से आगामी त्योहार होली व शबे बारात में शहर की सुरक्षा, व्यवस्था एवम शांति बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की।

जिस पर सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन को शहर में शांति बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया गया साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोलिंग करने की अपेक्षा रखी गई ।
साथ ही पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे अभियान “निजात ” का सभी ने सराहना करते हुए इस अभियान को भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही।