
बिलासपुर : जिला स्वास्थ्य समिति उपसमिति (मलेरिया) के द्वारा सोमवार 6 मार्च को “विश्व लिम्फिडिमा दिवस” मनाया गया।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह बीमारी गंदी के पनपे मच्छरो के काटने से होती है,जिसमे मरीज का पैर हाथी पाव की तरह सूज जाता है, जिसके लिए हमारे द्वारा लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाता है।
आज 6 मार्च को “विश्व लिम्फिडिमा दिवस” के अवसर पर हम अभियान चलाकर हम आम लोगो को साफ सफाई से रहने के लिए जागरूक एवम प्रेरित करते है, था इस अवसर पर विभाग द्वारा लोगो को सफाई किट प्रदान किया गया है, जिसमे नहाने का टब,साबुन एवम टावेल दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अगर लोग साफ सफाई से नही रहेंगे तो इस बीमारी का प्रकोप बढ़ने का आसार ज्यादा रहता है। लेकिन अगर हम साफ सफाई से रहे तो यह बीमारी जिस स्टेज पर है उसी स्टेज पर रुक जाता है।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव एवम जिला मलेरिया अधिकारी डा. मनीष श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।