
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अति0 पुलिस अधीक्षक (यातायात),नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, (कोतवाली),अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सहित शहर के सभी थाना प्रभारी इस फ्लैग मार्च में उपस्थित रहे।

50 से अधिक वाहनों में साथ लगभग 200 से अधिक की संख्या में अधिकारी और जवान इस फ्लैग मार्च में शामिल रहे। वही इस फ्लैग मार्च में आम नागरिकों में नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु जारी “निजात” अभियान के अंतर्गत आकर्षक बैनर फ्लेक्स लगाकर “निजात रथ” को भी फ्लैग मार्च में शामिल किया गया था।
इस निजात रथ के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया तथा नशामुक्त होली पर्व का संदेश दिया गया।पुलिस अधिकारियों की फ्लैग मार्च शहर के सभी भीड़ भाड़ वाले, संवेदनशील स्थानों तक पहुंची।फ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउंड से हो कर अग्रसेन चौक, गांधी चौक, गुरुनानक चौक से रेलवे क्षेत्र होते हुए व्यापार विहार, महाराणा प्रताप चौक,गुंबर चौक, मंगला चौक, न्यायालय परिसर होकर नेहरू चौक, महामाया चौक, वसंत विहार चौक से लिंगियाडीह होकर बिलासा चौक, गोल बाजार, बृहस्पति बाजार हो कर वापस पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची।फ्लैग मार्च पूरे शहर के भ्रमण पश्चात थानों को आवंटित अतिरिक्त पेट्रोलिंग द्वारा पर्याप्त बल के थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया।