Loading ...
क्राइमबिलासपुर

थाना सरकंडा के द्वारा डबरी पारा, अटल आवास एवं अशोक नगर, अटल आवास के लोगों को “निजात” अभियान के तहत, नशा व अपराध से दूर रहने जागरूक किया गया

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मंशा अनुरूप जिले में निजात अभियान के तहत कार्यवाही और जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है ।

इसी कड़ी में सरकंडा थाना में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही आम नागरिकों के बीच पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सरकंडा थाना प्रभारी फैजूल होदा साह के द्वारा इसी क्रम में शुक्रवार को डबरी पारा, अटल आवास एवं अशोक नगर अटल आवास के लोगों अभियान निजात के संबंध विस्तार से बताया गया और लोगों नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह मुहिम तथा जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।