Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•देर रात पुलिस के 70 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों की टीम द्वारा शहर में सरप्राईज चेकिंग। •शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर हुई कार्यवाही •कार में लगे ब्लेक फिल्म निकलवाया गया • चेकिंग में 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही कर वाहन जप्त किए गए

बिलासपुर : देर रात्रि पुलिस की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 25 लोगों को वाहन जप्त किए गए जिन्हे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्यवाही में कुल 181 MV एक्ट की कार्यवाही की गई, जिसमे 185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अतिरिक्त MV एक्ट के अंतर्गत अन्य कार्यवाही की गयी कुल 55 प्रकरण में शमन शुल्क 21,300 रुपए लिया गया।

पुलिस ने शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे मे चेकिंग प्वाइंट लगाया था जिसमे पुलिस के 70 से अधिक अधिकारी /कर्मचारी शामिल थे।

इस दौरान पुलिस ने काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के वाहनों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की. कार में लगे काले सन फ़िल्मो को मौके पर ही उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण एवं शहर के थानों में निम्नांकित प्वाइंट गांधी चौक,महाराणा प्रताप चौक
हुंडई चौक,महामाया चौक,मंगला चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 55 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 21300 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।