Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

राम नवमीं पर निकली भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा, फूल वर्षा कर जगह जगह किए गए स्वागत, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ शोभायात्रा का किया स्वागत

बिलासपुर : शहर के प्राचीन पौराणिक वेंकटेश मंदिर में आज सुबह से श्रीराम भक्तो का ताता लगा रहा, मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तोजनो के द्वारा भगवान वेंकटेश जी की हवन, पूजन कर भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया, श्री राम का पाठ एवम कीर्तन भजन मंदिर में भक्ति के द्वारा दिन भर चलता रहा। शाम को भगवान वेंकटेश की भव्य एवम विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमे पूरे शहर के लोग शामिल हुए।

यह शोभायात्रा वेंकटेश मंदिर से शाम 5 बजे निकाली गई जिसे पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा में भगवान वेंकटेश ,भगवान राम ,राम भक्त हनुमान की विशाल झांकी प्रस्तुत की गई थी वही राम दरबार व अशोक वाटिका का जीवन्त झांकी प्रस्तुत किया गया था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त गाजे बाजे एवम आतिशबाजी के साथ जय श्री राम.. जय श्री राम के जयकारा के जयघोष के साथ झूमते नजर आए ।

इस दौरान भगवान राम की इस झांकी का हर वर्ग हर समुदाय के लोगो के द्वारा फूल मालाओं एवम आरती के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। आज के दिन जगह जगह, घर घर में भगवान राम के स्वागत व अभिनंदन में आज दीप जलाए गए थे

इस भव्य शोभायात्रा का पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने गोल बाजार मानसरोवर चौक में अपने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया एवं भगवान श्री राम से शहर वासियों एवम देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य कल्याण की प्रार्थना करते हुए रामनवमी के पर्व की बधाई दी।

श्री अमर अग्रवाल रेल्वे परिक्षेत्र में श्री राम नवमीं के अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल हो कर भगवान राम जी से शहर एवम प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।