Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : शहर के 08 रसूखदारों को जुआ खेलते पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार , सिविल लाइन पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर रेड की कार्यवाही को दिया अंजाम

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान निजात के माध्यम से बिलासपुर पुलिस प्रतिदिन जुआ, सट्टा एवम नशे के कारोबारियों को लगातार गिरफ्तार कर रही है इसी कड़ी में आज 08 रसूखदारों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की राजेंद्र नगर ,तिवारी चाल के पास 52 पत्ती तास से रुपयों पैसों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है जिस पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल हरकत में आई और accu की टीम के साथ मिलकर रेड की कार्यवाही को अंजाम दिया जहा मौके से शहर के 08 रसूखदारों को जुआ खेलते पकडा गया है।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 93,140 रुपए एवम् 52 पत्ती तास जप्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

आरोपीयों के नाम :

01 नरेश कुमार पिता स्वर्गीय आर.डी. गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी विनोबा नगर बिलासपुर

02 सतीश गुप्ता पिता डी एल गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी बंगाली पारा सरकंडा थाना सरकंडा

03 शरद सिंह पिता आर्यन सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी मगरपारा एकता ब्लड बैंक वाली गली बिलासपुर

04 अजय जुनेजा पिता हरिराम उम्र 54 वर्ष निवासी तिवारी चाल राजेंद्र नगर

05 शांतनु खंडेलवाल पिता सुधीर खंडेलवाल उम्र 48 वर्ष निवासी गोलपारा बिलासपुर
06 मयंक तिवारी पिता आर.पी तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी मंगला नाका चौक थाना सिविल लाइन बिलासपुर

07 राजेश ठक्कर पिता एल. ठक्कर 39 वर्ष निवासी जगमाल चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

08 दीपक त्रिपाठी पिता त्रिपाठी उम्र 47 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर

नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल( भापुसे). के हमराह थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक परिवेश तिवारी, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव की संयुक्त टीम द्वारा उक्त कार्यवाही की गई।