Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बुलेट के साइलेंसर की तेज कर्कस आवाज से हीरोगिरी दिखाने वालो की अब खैर नहीं, पुलिस ने 81 एसे कर्कस आवाज वाले बुलेट के साइलेंसर निकलावे और एमवी एक्ट की कार्यवाही भी की

बिलासपुर : पुलिस ने आज रात शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाई जंहा बुलट मोटर साइकल की साइलेंसर को मोडिफाई करा कर कर्कस ध्वनि निकालने वाले 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की ।

चेकिंग में रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन पकड़े गए। जिनके चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई।

इस तरह से बुलट की तेज व कर्कश आवाज वाले सायलेंसर से लोगों को परेशानी होती है साथ ही इससे ध्वनि प्रदूषण भी होता है।

जिसके लिए पुलिस ने अलग अलग थानों के प्रभारी यातायात विभाग की टीम के साथ मिलकर सयुक्त कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान बुलेट वाहन में मॉडिफाईड पार्ट्स लगाने, बेचने संबंधित दुकानों एवं गैरेज के नामों को नोट किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है , साथ ही यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।