Loading ...
क्राइमबिलासपुर

एसबीआई बैक से 03 लाख का लोन पास कराया और बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर निकाल लिया 39 लाख रुपए, शिकायत के बाद मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बिलासपुर : रतनपुर के गांधी नगर निवासी अरविंद जायसवाल जो पेशे से जमीन दलाली का काम करता है जो कि अद्यतन बदमाश भी हैं जिन्होंने रतनपुर एसबीआई बैंक से 03 लाख की लोन अपने व्यवसाय के लिए पास कराया लेकिन बैंक कर्मचारियों से मिली भगत कर वह अलग अलग 22 चेक के माध्यम से लगभग 39 लाख रुपए बैंक से निकाल लिये।

आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा रतनपुर में व्यवसाय के द्वारा व्यवसाय लोन हेतु आवेदन किया था जिसकी लिमिट 03 लाख रूपये तक थी लेकिन आरोपी अरविंद जायसवाल द्वारा वर्ष 2021 तक बैंक लेनेदेन वर्ष 2021 तक समान्य रूप से करता रहा कि दिनांक 15. 03.2022 से 13.062022 तक लगतार 22 चेक के माध्यम से बैंक से कुल रकम 38,99,596.42 रू. आहरण कर लिया।

इस प्रकार आरोपी अरविंद जायसवाल के द्वारा बैंक के तत्कालिन मैनेजर और अन्य के साथ मिलकर छल पूर्वक लिमिट से अधिक रकम निकाली गई ।

आरोपी की शिकायत पर धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अरविंद जायसवाल को गिरफतार कर लिया गया है बाकी आरोपी तत्कालिन बैंक मैनेजर व अन्य अधि० / कर्म० की तलास जारी हैं।

गिरफतार आरोपी का नाम :

अरविंद जायसवाल पिता श्री डीराराम जायसवाल उम्र 43 साल साकिन वार्ड नंबर 02 गांधीनगर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ०ग०) ।