
बिलासपुर : हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे शहर के हनुमान मंदिरों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे है।
तिलक नगर के प्राचीन हनुमान जी की मंदिर में भक्तो की बड़ी आस्था है, हर वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर यहा श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहती है, आसपास के लोग भी इस मंदिर में भगवान हनुमान जी की दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने बड़ी संख्या में पहुंचते है।
मंदिर समिति के द्वारा इस मंदिर का हाल ही में जीवर्णो उद्धार कराया गया है, इस मंदिर को उड़ीसा शैली में नया स्वरूप दे कर इसे पहले से ज्यादा भव्य एवम आकर्षक बनाया गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर इस भव्य मंदिर को देखने का भक्तो को सुअवसर प्राप्त होगी।
हनुमान जयंती के अवसर इस मंदिर को फूलो से सजाया जा रहा है, सामने में विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसे आकर्षक लाइट एवम खूबसूरत स्वरूप दिया जा रहा है ।
हनुमान जयंती के अवसर पर यहां 04 दिनो तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये है। जो इस प्रकार से है….
06 अप्रैल 2023 गुरुवार, हनुमान जयंती
प्रातः 05 बजे दुग्ध अभिषेक, प्रातः 07.30 बजे महा आरती प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक भोग प्रसाद वितरण, अपरांह 04 बजे से सायं 07.30 बजे सामूहिक संगीत भव्य सुंदरकांड पाठ महा आरती, छप्पन भोग प्रसाद वितरण एवं भजन संध्या प्रभु इच्छा तक।
दिनांक 07 अप्रैल 2023, शुक्रवार
सायं 07:30 बजे महाआरती एवं भोग प्रसाद वितरण
दिनांक 08 अप्रैल 2023, शनिवार
07.30 बजे महाआरती एवं भोग प्रसाद वितरण
दिनांक 09 अप्रैल 2023, रविवार
रात्रि 9 बजे तक महाआरती एवं भोग प्रसाद वितरण हनुमान पूजन।
इस तरह से यहां हनुमान जयंती के अवसर पर 04 दिनो तक भोग भंडारा महाआरती का आयोजन रखा गया है।
