Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिरगिट्टी,महिमा नगर में महाआरती व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

बिलासपुर । हनुमान जन्मोत्सव की धूम पूरे शहर में देखी गई। साल दर साल हनुमान जन्मोत्सव की रौनक़ निरंतर बढ़ते ही जा रही है, शहर के साथ साथ सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर मार्ग में भी हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।जंहा भाजयुमो पूर्व उपाध्यक्ष हितेश साहू के नेतृत्व में पवन पुत्र की महाआरती की गई एवम आरती के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस आयोजन में कुणाल मानिकपुरी, खुशाल साहू, श्रीकांत साहू, रोशन झा, रॉकी हेनरी, जय देव सिंह, चंदू, प्रेमू, ताशु, कामरान, इंद्रजीत, प्रांजल व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।