Loading ...
क्राइमबिलासपुर

यातायात नियमों के उलंघन करने वालो पर डीएसपी (ट्रैफिक) संजय साहू के तीखे तेवर ,शराब पीकर वाहन चलाने वालों का काटा 80,200/- का चलान, 08 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु आर0टी0ओ0 बिलासपुर कार्यालय भेजा

बिलासपुर । यातायात पुलिस एवं थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर शहर के प्रमुख चौक चौराहे में आकस्मिक चेकिंग की गई।

जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

प्रकरण में वाहन जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया। संयुक्त चेकिंग अभियान पॉइंट गांधी चौक,महाराणाप्रताप चौक, हुंडई चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गुरुनानक चौक, गुंबर चौक पर चेकिंग पॉइंट लगाई गई थी।

कल रात्रि की कार्यवाही में कुल-14 वाहनों को जप्त किया गया था जिस पर आज 08 वाहन चालकों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसमे 80,200/- का चालान माननीय न्यायालय द्वारा काटा गया एवं 08 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु आर0टी0ओ0 बिलासपुर कार्यालय भेजा गया।

इस संबंध में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय साहू से बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान लगाई गई व कार्यवाही की गई, साथ ही साथ काली डार्क फ़िल्म लगाकर कार चलाने वालों, बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चालको पर कार्यवाही की गई, इस प्रकार की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार निरंतर जारी रहेगी।