Loading ...
धार्मिक

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में आज छालीवुड सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा होंगे शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा 22 अप्रेल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक त्रिवेदी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 22 अप्रेल शाम 04 बजे, सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार एवम पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुज शर्मा अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शशांक त्रिवेदी, संतोष गर्ग,आशीष शर्मा, अनुज मिश्रा,आशीष तिवारी एवम युवा सनातनी हिंदू के पदाधिकारी एवम सदस्य लगातार जुटे हुए है।