Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

श्री श्री माता सोलापुरी का पूजा शोभा यात्रा के साथ आज से होगी शुरू, नौ दिनो तक माता के अलग अलग रूपों के होंगे दर्शन

बिलासपुर। श्री श्री माता सोलपुरी का भव्य पूजा आज शोभा यात्रा के साथ शुरू होगी।

शहर के रेलवे परिक्षेत्र के 12 खोली, बंगला यार्ड में तेलगु/आंध्र समाज के लोगो के द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की जाती है , समाज द्वारा यह आयोजन पिछले 23 वर्षो से की जा रही है,यह पूजा ग्रीष्म कालीन में ही की जाता है, इस पूजा में माता का स्वरूप गीली हल्दी से बनाया जाता है। इसके लिए खासकर खड़कपुर से कारीगर बुलाया जाता है जो हर साल इसके लिए यहां आते है।

आज शाम 6 बजे मरिमाई मंदिर, न्यू लोको कॉलोनी से माता की विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो की पूरे शहर में भ्रमण करते हुए रात 12 से 1 बजे के बीच पूजा प्रांगण 12 खोली बंगला यार्ड में स्थापित की जायेगी।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सचिव एल श्री निवास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दिन हर शाम को माता की मूर्ति को अलग अलग स्वरूप में बदला जाएगा। माता 9 दिनो दिन के अनुसार अपने अलग अलग स्वरूप में माता दिखाई देंगी।

यह पूजा 21 अप्रेल से शुरू होकर 30 अप्रेल को विसर्जन होगा, विसर्जन के दिन महाकुंभ का आयोजन होगा जिसमे 01क्विंटल चावल में 52 प्रकार के पकवान का भोग माता को लगाया जाता है। फिर विशाल भंडारा किया जाएगा । जिसमे 2 से 3 हजार लोग भोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

इस पूजा कार्यक्रम में प्रत्येक दिन रात 8 से 09 बजे महाआरती की जायेगी जिसमे हर दिन शहर के अलग अलग महानुभावों को अतिथि के रूप में महाआरती के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव,सचिव एस साई भास्कर, वी शंकर राव,एल श्री निवास,टी गिरधर,ई अप्पा राव, करन तांती, साई कोमल, खुशी, डॉली सागर, पी वर्षा ,अंजली सोना, पी भूमिका, साई दिव्या,साई भवानी,अंबिका सिंह,बी गौरी आदि पूजा की तयारी में पूरे जोर शोर से लगे हुए है।