
बिलासपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र समाज एवम परसुसेना के द्वारा विशाल जीवंत शोभा यात्रा निकाली गई, जिनका सामाजिक एवम राजनीतिक संगठनों ने आरती एवम फूल वर्षा कर स्वागत किया।

रविवार को भगवान परसूराम जयंती के अवसर पर विप्र समाज द्वारा शाम 04 बजे दयालबंद शीतला मंदिर से पूजा अर्चना कर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा दयालबंद से गांधी चौक, कोतवाली चौक, गोलबाजार,सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन स्कूल में सभा के रूप में तब्दील हुई। जहां विप्र समाज के विशिष्ट जनो का समाज के लिए किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया एवम वरिष्ठजनो का उत्बोधन एव गंगा आरती के तर्ज पर शोभा यात्रा की भव्य आरती भी की गई।

शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी , डोल नगाड़े, तासे, बैंड एवम डीजे के धुन में नाचते हुए भगवान परशुराम के जयकारा लगाते हुए शहर के मुख्य चौराहे में भ्रमण की। जिनका जगह जगह समाज सेवी एवम राजनीतिक संगठनों ने फूल वर्षा एवम आरती कर स्वागत किया।

कोतवाली चौक के पास कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास एवम उनकी टीम के द्वारा आतिशबाजी एवम फूलो की वर्षा कर शोभा यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। यहा संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी स्वागत में शामिल हुई ।

वही गोल बाजार में बीजेपी कार्यकर्ता ने सासद अरुण साव एवम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में फूलो की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही मिठाईयां बांटी गई। हालाकि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अस्वस्थ्य होने के कारण इस स्वागत समारोह में शामिल नही हो सके। लेकिन उनके समर्थक बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा के स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद अरुण साव, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, स्मृति जैन, शंकर कछुवाहा, प्रवीण दुबे, मनीष अग्रवाल, लाला भाई, राजेश मिश्रा,अमित तिवारी,आदित्य तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।